Bundi : बूंदी में आज महंगाई राहत कैंप में हुए 28 हजार 345 पंजीकरण

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 
बूंदी, 6 मई। आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। राहत कैंपों में आम जन रुचि ले रहे हैं और भारी भीड़ उमड़ रही है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शनिवार को जिले में 28 हजार 345 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। जिले के निर्धन व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए राहत कैंप लगाकर राज्य सरकार मंहगाई में मददगार साबित हो रहे है। राहत कैंपों में आमजन को महंगाई से बडी राहत मिल रही है।
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 4965 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 4965 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लिए 2323 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 3523 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 471 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 4179 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 3259 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 1961 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मनरेगा योजना के लिए 2381 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 318 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।
बल्लोप में घर-घर जाकर किया प्रचार प्रसार
         राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा ने शनिवार को टीम के साथ ग्राम बल्लोप में घर घर जाकर राहत योजनाओं के पंपलेट बांटे और आमजन से अपील की कि वह शिविर स्थल पर जाकर अपने परिवार का पंजीयन करवाएं। साथ ही चाहे गए दस्तावेज साथ में लेकर जाएं, ताकि महंगाई से राहत के लिए जो सरकार ने योजनाएं चला रखी है, उनका आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो सके, कोई भी पात्र व्यक्ति राहत योजनाओं से वंचित न रहे। राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं महंगाई से आमजन को राहत  देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा  महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा 10 योजनाओं के माध्यम से राजस्थान की आम जनता को राहत व छूट प्रदान की जा रही है और गारंटी कार्ड वितरण किए जा रहे है।
  इस दौरान जिला दूरसंचार सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य पंकज रॉयल, महमूद अली, सत्यनारायण सैनी, दीपक पंचोली, आशु मीणा,मोहित शर्मा, राधेश्याम, गोपाल, मनीष शर्मा आदि साथ रहे।
गुलाब बाई को मिला 7 योजनाओं का लाभ  
जिले में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप से प्रतिदिन हजारों लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल रही है, वहीं राहत कैंपों में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।  
हिण्डोली उपखण्ड के फजलपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय गुलाब बाई को राहत कैंप में 7 योजनाओं में पंजीकृत कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दिए गए। उन्हें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर योजना, अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट, कामधेनु योजनाओं का लाभ मिला। इसके अलावा मनरेगा स्कीम में 125 दिन के रोजगार का अवसर भी मिल गया।  
गुलाब बाई ने योजनाओं का लाभ लेने के बाद कहा कि यह राहत कैंप उनके लिए बडी राहत लेकर आया है। इसके लिए राज्य सरकार की जितनी तारीफ करें कम है।