Bundi :बरातियों के साथ मारपीट करने वाले 3 व्यक्ति गिरफ्त में,

 बूंदी 16 मार्च।  बरातीयों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बुन्दी,  के निर्देशन एवं वृताधिकारी वृत बून्दी के सुपरविजन में धर्माराम थानाधिकारी थाना डाबी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर विशेष टीम को निर्देश घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। विशेष टीम ने धर्माराम उ.नि. व अनुसंधान अधिकारी  रोशन लाल सउनि के नेतृत्व में घटना मे शामिल आरोपियों 1. प्रभु पुत्र मेवा जाति गुर्जर उम्र 21  साल निवासी सुरजमल मारवाङा के मकान के पास बोराबास थाना आर के पुरम जिला कोटा शहर, 2. मगंल पुत्र ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी जगरूप का मोहल्ला बोराबास थाना आर के पुरम जिला कोटा शहर व 3. भरिया उर्फ मुकेश पुत्र हरचन्द जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी कोटा डेम की टापरिया बोराबास थाना आर के पुरम जिला कोटा शहर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्‍त की गई। प्रकरण मे आरोपीयो के विरुद्ध पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकऱण मे अनुसंधान जारी है ।  प्रकरण की घटना मे संलिप्त अन्य आरोपीयो  की तलाश जारी है।

पुलिस टीमः- धर्माराम उ.नि., रोशन लाल सउनि, मुकेश कुमार कानि 571, कपील कानि 698 व रामसिंह हैड कानि चालक 27