उदयपुरवाटी में 35 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन कल

-नांगल नदी पर होगा रावण के पुतले का दहन

-आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र


उदयपुरवाटी l कस्बे में नांगल नदी के पास कल दशहरे के पावन पर्व पर शाम 35 फ़ीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा l कल होने वाले रावण दहन को  लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।


रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर कैलाश माथुर एवं पिंटू माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार  35 फीट का रावण बनाया गया है। इसके अलावा कुम्भकरण ,मेघनाथ का भी दहन किया जाएगा। विभिन्न प्रकार की आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।