बूंदी: रोहिन भाटिया की चतुर्थ पुण्यतिथि पर 40 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान,हुये विभिन्न कार्यक्रम*

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

*गोपाल योजना के तहत सैकड़ों गौवंश को डाला हरा चारा*

बूंदी 15 अप्रेल।रोहिन भाटिया की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को बूंदी राजकीय सामान्य चिकित्सालय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।बूंदी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा,कार्यवाहक पीएमओ डा धनराज मधुर,लायन्स क्लब के अध्यक्ष निशांत नुवाल,भाजयुमो नेता तुषार पारीक,समाजसेवी पंकज भाटिया आदि ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

*इन्होंने किया रक्तदान*
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जयंत होतवानी,राहुल भाटिया,नीरज बिलौची,गौरव बिलौची,विकास होतवानी,आँचल अग्रवाल,आस्तिक भाटिया,रवि गौतम, हर्षित, मोहित, गौरव,अंकित श्रृंगी,अंकित सिंह,अंकित सोनी,शालू भाटिया,सोनिया भाटिया,शुभम सोनी,मोहिद खान,शैलेश सोनी,कविश भाटिया,भानुप्रताप सिंह,शक्ति सिंह,मनीष मीणा, आशीष शर्मा,इन्द्रकांत दिनकर,प्रताप सिंह,भूपेन्द्र यादव,विजय कुमार बंजारा, भूपेंद्र सिंह,प्रकाश ज्ञानचंदानी,भानू श्रृंगी,आदिल कुरेशी आदि ने रक्तदान किया। शिविर में बूंदी ब्लड बैंक की ओर से डॉ लक्ष्मीनारायण मीणा, नारायण सिंह हाड़ा, कैलाशचंद्र वर्मा, हबीब मंसूरी,दुष्यंत शर्मा,दिव्या शर्मा, किरण सुमन ने व्यवस्था सम्हाली।

*गौवंश को डाला हरा चारा*
इस अवसर पर शनिवार प्रातः गोपाल योजना के तहत सैकड़ों गोवंश को डाला  हरा चारा डाला गया और बाणगंगा चौथ माता क्षेत्र में वानरों को सब्जियां और फल खिलाये गये।राजस्थान बीज निगम निदेशक चर्मेश शर्मा,रोहिन भाटिया के बड़े भाई समाजसेवी पंकज भाटिया,पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर यादव,नीरज बिलौची,पीयूष शर्मा गुल्लू,मंथन पंचोली,प्रभूलाल मीणा,रमेश सैनी ने बहादुर सिंह सर्किल पर गौवंश को हरा चारा डालकर चारा गाड़ियों को  रवाना किया।