450 टन अवैध बजरी का स्टॉक जप्त

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान

3 स्टॉक मालिको पर मामला दर्ज

हिंडोली पुलिस व खनिज विभाग की टीम ने अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 450 टन अवैध बजरी का स्टॉक जप्त किया है। पुलिस थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम बासनी में जोरावर मीणा,बालकिशन मीणा, व बनवारीलाल के अवैध बजरी भंडारण पर कार्यवाही करते हुए लगभग 450 टन अवैध बजरी के भंडार को जप्त करके प्राइवेट वाहनों की मदद से पुलिस थाना परिसर में खाली करवाया गया। और अवैध बजरी स्टॉक के मालिकों पर खनिज विभाग के द्वारा पेश रिपोर्ट व मौका पंचनामा पर प्रकरण स.45/2022 धारा 379 ता.ही.व 4 /21 एमएमआरडी एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। कार्यवाही करने गई पुलिस की टीम में थाना प्रभारी मुकेश मीणा,स.उ.नि. भेरूलाल,कानि. ओमप्रकाश,कानि.मोहनलाल,कानि.हरजीत सिंह,कानि.राजपाल व खनिज विभाग की टीम में सुधांशु उपाध्याय अभियंता खंड द्वितीय बूंदी शामिल रहे।