Kota: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के पांचवे दिन 661 पुरुष एवं 762 महिला अभ्यर्थी दौड़े*
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 21 जनवरी,2023
पश्चिम मध्य रेलवे में तीनों मंडलों जबलपुर,भोपाल एवं कोटा के लिए ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन जबलपुर में 16 जनवरी से 21 जनवरी तक लगातार किया जा रहा है | रेलवे में ग्रुप डी की जारी भर्ती प्रक्रिया के पांचवे दिन 740 पुरूष एवं 1003 महिला उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में शामिल होने आमंत्रित किया गया था जो पूर्व में लिखित परीक्षा पास कर चुके है । रेलवे के ग्रुप डी में भर्ती हेतु अधिसूचना क्र.01/2019 के तहत आवेदन करने बाले अभ्यार्थियों को रेलवे ने परीक्षा में सम्मिलित होने बुलाया गया है इस भर्ती प्रक्रिया में रेलवे ने कुल 10743 उम्मीदवारो को बुलाया है जिसके तहत पांचवे दिन 740 पुरूष एवं 1003 महिला उम्मीदवारों में से 661 पुरुष एवं 762 महिला उम्मीदवार रेलवे द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में शामिल हुए ।
रेलवे की शारीरिक दक्षता परीक्षा के अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरंक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार स्वामी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा के साथ ही रेलवे भर्ती प्रकोष्ट के अध्यक्ष डा. रमेश राव तथा सहायक कार्मिक अधिकारी सी.एल. बैरवा, सहायक नर्सिग अधिकारी रंजना गुप्ता, सहायक मंडल सिंगल एवं दूर संचार (टेलीकॉम) प्रार्थना सोनकुसरे मौजूद रहे।