विराटनगर न्यूज - श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवन में 75 वें गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति गीत पेश किया। विधालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले 12 सालों से अपनी अलग छाप छोड़ने वाला एकमात्र विद्यालय जो लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हिंदी और इंग्लिश मीडियम विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं ने खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के कारण विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ एवं भामाशाह का माला, साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके बाबुलाल, रोशनलाल, दिनेश, गोविन्द, मनोज, उमराव, जयराम बुनकर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।