भारत के खिलाफ T 20 सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया को बडा झटका, चोट के कारण दो प्रमुख खिलाडी टीम से बहार

जयपुर। इसी महिने 20 सितंबर से आस्ट्रेलिया टीम तीन टी 20 मैचों की सरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। इस सीरीज से पहले टीम को उस समय तगडा झटका लगा जब उन्हें प्रमुख तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस टीम से बहार हो गये। स्टार्क जहां घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, वहीं मार्श और स्टोइनिस क्रमशः टखने और साइड की समस्याओं के कारण बाहर हो गए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, चोटें मामूली हैं लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने से घर में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को जोखिम में नहीं डालने का फैसला किया।

हाल के घटनाक्रम से ऑस्ट्रेलियाई टीम में और कमी आएगी क्योंकि डेविड वार्नर को दौरे के लिए पहले ही आराम दिया जा चुका है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने स्टार्क, मार्श और स्टोइनिस के स्थान पर नाथन एलिस, डेनियल सैम्स और सीन एबॉट को शामिल किया है। जहां मार्श और स्टोइनिस को जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी, वहीं बुधवार को अपने घुटने के स्कैन के बाद स्टार्क को देर से बाहर किया गया था।
बता दें की ऑस्ट्रेलिया 20 सितंबर को मोहाली, 23 सितंबर को नागपुर और 25 सितंबर को हैदराबाद में मेजबान भारत के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगा।