कोटा 23 अप्रेल। सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के 75 वें रूहानी स्थापना माह की खुशी में रविवार को साध-संगत द्वारा कोटा के महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम परिसर में आयोजित भण्डारे में कोटा सहित आसपास के जिलों से साध संगत का सैलाब सा उमड पडा। भण्डारा आयोजन के अवसर पर साध-संगत में उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास देखते ही बनता था।
उल्लेखनीय है कि इसी माह 29 अप्रेल 1948 में डेरा सच्चा सौदा के प्रथम गुरू सांई शाह मस्ताना जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। इसी खुशी में रविवार को कोटा में विशाल भण्डारा मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में साध-संगत पहुंची। साध-संगत के प्यार के सामने बनाया गया पाण्डाल कुछ ही देर में बोना नजर आने लगा। देखते ही देखते पाण्डाल खचाखच भर गया। नामचर्चा के दौरान कोटा राजस्थान की साध संगत ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी द्वारा चलाये जा रहे 156 मानवता भलाई कार्यों की श्रृंखला में जननी सत्कार मुहिम के तहत जरूरतमंद 29 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के किट बांटे गये ताकि उनकी आने वाली संतान निरोगी एवं स्वस्थ पैदा हो सके। इसी के साथ पक्षियोंद्वार मुहिम के तहत 121 परिण्डे साध-संगत को सौंपे गये ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षी प्यासे नहीं रहें तथा उनके लिए पेयजल के साथ-साथ दाने की व्यवस्था भी साध संगत कर सके। रूहानी स्थापना माह के भण्डारे की खुशी में आयोजित नाम चर्चा की शुरूआत ‘ धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ के साथ हुई। इस मौके पर पूज्य गुरूजी द्वारा तैयार कराई गई नशे के खिलाफ डोक्यूमेंटरी एवं भजन भी सुनाये गये। भजनों को सुनकर साध संगत झूंमने लगी।
रूहानी भण्डारे की नाम चर्चा में साध संगत की सुविधा के लिए बडी एलईडी स््क्रीनें लगाई गई जिन पर पूज्य गुरूजी के वचनों की रिकार्डिंग सुनाई जिसमें पूज्य गुरूजी ने फरमाया कि हमें अपनी जान से भी प्यारे है हमारे सतगुरु प्यारे शाह मस्तान जी, शाह सतनाम जी। सब जान उनकी है, ये शरीर उनका है। तन उनका है, जुबान उनकी है। हमारी रूचि सदा से भगवान, ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरू में थी, है और सदा उन्हीं में ही रहेगी। भला करना हमारी शुरु से फितरत रही है। हमारा फर्ज एक चौकीदार, सेवादार की तरह आवाज देना है और पूरे समाज की सेवा करना है। पूज्य गुरूजी ने फरमाया कि हमारी रूचि केवल समाज का भला करना ही है। इसके अलावा हमारा कोई मकसद नहीं है। न मान बड़ाई की चाह है और न कभी राज की चाह रही है। हमारे में बचपन से समाज भलाई का जुनुन है और यह पूज्य गुरूजी रहमत से बढता ही जा रहा है। समाज की भलाई करते रहना ही हमारा मकसद बन गया है। हमारी परम पिता से अरदास है कि सभी धर्मों के लोग आपसे में प्रेम-भाव से रहें। ऊंच-नीच का भेद मिट जाए और लोग भगवान का नाम जपने के साथ-साथ इन्सानियत की भलाई के लिए प्रेम पूर्वक कार्य करते रहें। मनुष्य को सुबह भगवान का नाम लेने के पश्चात हक हलाल की कमाई करते हुए इन्सानियत के भले के लिए कार्य करना चाहिए। पूज्य गुरूजी ने कहा कि मनुष्य को मिला जीवन जिंदगी पर आधारित न होकर श्वासों पर आधारित होता है और यह नशा करने वाले व्यक्ति के तेजी से आने वाले श्वांस उसकी आयु को कम कर देते हैं, जिससे कई बार वह अकाल मौत का शिकार भी हो जाता है। पूज्य गुरूजी ने कहा कि इन्सांन के भले के लिए प्रकृति द्धारा पैदा की गई जड़ी बूटियों को शैतान बने इन्सांन से नशीले पदार्थों का रूप दे दिया और इन्हीं असीमित सेवन से बेमौत मर रहा है, इसलिए सभी नशे से रहित जीवन जीना चाहिए।
विधायक संदीप शर्मा ने क्या कहा
कोटा दक्षिण से भाजपा के वर्तमान विधायक संदीप शर्मा भी भण्डारे की नाम चर्चा में उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि बहंुत ही धार्मिक एवं सात्विक माहौल के साथ साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराईयों को जड़ समाप्त करने का पूज्य गुरूजी द्वारा काम किया जा रहा है। यहां के सेवादार भी गुरूजी द्वारा बताये गये मार्ग पर पूरे संकल्प एवं समर्पण के साथ लगे हुए हैं। आज नशा छुडाने के लिए संकल्प लिया गया है। आज देश का युवा नशे के कारण अपना सम्पूर्ण जीवन बर्बाद कर देता है और बहुत ही जल्दी अकारण मृत्यु का शिकार हो जाता है। इस नशे के प्रति सावचेत भी बहुत जरूरी है और डेरा सच्चा सौदा द्वारा इस और सम्पूर्ण देश मंे बडी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। नशा छोडने वाले युवाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है और उनकी मॉनिटरिंग की जाती है कि वह वापस इस नशे की दलदल में नहीं फंस जायें। हर जनप्रतिनिधि को नशा समाज से व्याप्त हो इसके लिए मुहिम चलानी चाहिये और उनकी हरसंभव मदद करनी चाहिये। जहां नशा बिकता है वहां पर पैनी निगाह रखी जाये तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन को इसकी सूचना देकर नशे पर अंकुश लगे ऐसे प्रयास होने चाहियें। उन्होंने कहा कि हमें जहां भी अवैध नशा बेचने की सूचना मिलती है वहां पर पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना देकर उन पर अंकुश लगाने के प्रयास किये जाते हैं।
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि इंसानियत की सेवा बड़ा संकल्प
भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने काफी देर तक भण्डारे की नाम चर्चा में बैठकर पूज्य गुरूजी के वचनों को स्मरण किया तथा पूज्य गुरूजी द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई के 156 कार्यों के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने कहा कि आज प्रसूति माताओं को पौष्टिक आहार के किट सौंपे जा रहे हैं ताकि उनकी आने वाली संतानें स्वस्थ एवं निरोगी पैदा हो यह अपने आप में बहुत बडी बात है। पूल्य गुरूजी ही हैं जो आने वाली पीढी के बारे में भी उनके स्वस्थ पैदा होने की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूज्य गुरूजी द्वारा चलाये जा रहे कार्यों एवं उनके वचनों पर चलकर मानवता भलाई के कार्य कर रहे सेवादारों की मुक्तकंठ से सराहना करता हूूॅं। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगातार किये जा रहे मानवता भलाई के कार्य सर्वविदित हैं।
वार्ड पार्षद बबलू कसाना बोले नशा समाज से हो दूर
कोटा दक्षिण के वार्ड 17 के वार्ड पार्षद बबलू कसाना ने कहा कि सूचना मिलने पर पहली बार आया हूं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी और मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। नशे के प्रति उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की ओर प्रवृत्त हो रहा है। नशामुक्ति के तहत हम प्रयास करेंगे कि हमारे वार्ड में भी कोई नशे की ओर अग्रसर हो रहा है तो उसको आप तक लाने के प्रयास करूंगा और में भी हरसंभव प्रयास करूंगा कि नशा समाज से दूर हो सके।
सब इन्सपेक्टर रोहित कुमार
भण्डारे की नाम चर्चा में आये पुलिस सब इन्सपेक्टर रोहित कुमार ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने हर स्तर पर अपनी अपनी सेवाएं इतनी माकूल तरीके से संभाल रखी है कि पुलिस एवं प्रशासन की जरूरत ही नहीं। उन्होंने कहा कि यातायात समिति, पेयजल समिति, कंेटीन समिति, लंगर समिति, साउण्ड समिति सभी लोग पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी अपनी सवाएं दे रहे हैं यह अपने आप में तारीफ के काबिल है। सेवा की मिसाल है डेरा सच्चा सौदा।
उमड पडा श्रृद्धा का जनसैलाब
रूहानी स्थापना की नामचर्चा एवं भण्डारे के अवसर पर जिधर देखो उधर सडकों पर जाम सा नजर आ रहा था और यातायात समिति के सेवादार उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने में पूरी तन्मयता के साथ मदद करने में लगे हुए थे। कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों से पूरे उत्साह के साथ साध संगत रंग बिरंगे परिधानों में सज धजकर आई। जिधर देखो उधर बसें, कारें व अन्य साधनों से ट्राफिक ग्राउण्ड खचाखच भर गया और बाहर चारों तरफ वाहन ही वाहन नजर आ रहे थे। आई हुई साध संगत के लिए छाया, पानी, लंगर भोजन सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई तथा हजारों की तादाद में पहुंची साध संगत को मात्र 35 मिनट में लंगर भोजन करा दिया गया। इस मौके पर अनेक गणमान्य नागरिकगण, पत्रकार उपस्थित रहे। डेरा सच्चा सौदा के सभी जिम्मेवारों एवं सभी समितियों ने लगन एवं उत्साह के साथ कार्य व्यवस्थाएं संभाली।