Bundi: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल भव्य शोभायात्रा,विशाल जन सैलाब उमड़ा शोभायात्रा में

 ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

 शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

 देर रात्रि तक निकली शोभायात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत,

 सिंह गर्जना बैंड रहा शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण 

बूंदी 7 अप्रैल। हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड नवयुवक मंडल बूंदी द्वारा गुरुवार  निकाली गई भगवान श्री हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा में विशाल जनसैलाब उमड़ा शोभायात्रा गणेश व्यामशाला बालचंद पाड़ा से शुरू होकर प्रमुख मार्गो से होती हुई रात्रि 2:00 बजे लंक विजेश्वर हनुमान मंदिर लंका गेट रोड पर पहुंची जहां भव्य विशाल सामूहिक महाआरती के साथ समापन हुआ। हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में शहर में इतने अधिक जनसमूह को देख लोग आश्चर्य और खुशी से सरोबार रहे। शोभायात्रा में अखाड़ों के पहलवानों के अतिरिक्त बालिकाओं ने भी एक से एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा सिंह गर्जना बैंड जिसमें पारंपरिक वेशभूषा व वाद्य यंत्रों से हर उम्र के लोगों द्वारा एक लय ताल व स्वरों में एक साथ प्रदर्शन किया शोभायात्रा में चल रहे अन्य बैंड बाजों द्वारा मधुर भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी जा रही थी युवा नाचते गाते जय श्री राम जय हनुमान के सामूहिक जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह शीतल पेय व पानी पिला कर  व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।