एशिया कप में ऐसे खिलाडियों पर एक नजर जो अकेले के दम पर बदल सकते हैं मैच का रूख

जयपुर। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। जिसमें एशिया की 6 टीमें भाग लेने वाली हैं। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा जोकि 28 अगस्त को खेला जायेगा। यहां हम आपको ऐसे 5 टाॅप खिलाडियाों के नाम बताने जा रहे हें जो अकेले दम पर पूरा मैच पलट देने की क्षमता रखते हैं।

सूर्यकुमार यादवः भारतीय क्रिकेट में बेहद कम समय में अपनी बल्लेबाजी से सबको अपना दीवाना बना दिया है। वर्षीय सूर्यकुमार यादव मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। सूर्या ऐसे खिलाडी हैं जो अकेले मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। और उनकी काबिलियत इंगलैण्ड के खिलाफ हम देख चुके हैं।

बाबर आजमः दुनिया के नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों जबरदस्त फाॅर्म में हैं। बेहद कम समय में बाबर की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से की जा रही है। बाबर की अगुआई में पाकिस्तानी पिछले टी20 वर्ल्ड कप जीत के बिल्कुल नदजीक पहुंच गई थी।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से लगातार अपनी 27 वर्षीय बाबर आजम ने 74 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 2686 रन बनाए है। और उनका औसत औसत 45 से ज्यादा का रहा है।

राशिद खानः अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान जिनसे अच्छे अच्छे बल्लेबाज खौफ खाते हैं। राशिद अफगानिस्तान टीम के लिए तुरूप का इक्का साबित होंगे। इस लेग स्पिनर के नाम 62 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 109 विकेट दर्ज हैं।

वानिंदु हसरंगा: वानिंदु हसरंगा जो कि श्रीलंका के कमाल के स्पिनर हैं। वानिंदु श्रीलंका के लिए बहुत अहम रोल अदा करने वाले हैं। हसरंगा स्पिन गेंदबाजी के साथ साथ निचले क्रम में ताबड़तोड़ रन बनाने में भी माहिर हैं। हसरंगा ने श्रीलंका की ओर से अभी तक कुल 38 टी20 मैचों में 62 विकेट चटकाए हैं
शाहीन अफरीदीः पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी वर्तमान में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन ने अपनी टीम के लिए शुरुआती विकेट झटकने में अहम भूमिका निभाई। लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन अफरीदी ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24.31 की औसत से 47 विकेट अपने नाम किए हैं।