Bundi: बूंदी शहर के नैनवा रोड क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई।
बूंदी 10 जुलाई । राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव भरत शर्मा की अगुवाई में बूंदी शहर के नैनवा रोड क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई।
पद यात्रा में सबसे आगे बैंड चल रहा था, चल रहा था, जिसमें कांग्रेस पार्टी के गाने चल रहे थे बैंड आकर्षण का केंद्र रहा, कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े जोश व उत्साह से कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, अशोक गहलोत जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, भरत शर्मा जिंदाबाद, अशोक गहलोत फिर से, जननायक अशोक गहलोत की जय हो के नारे लगाते चल रहे थे। भरत शर्मा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली पदयात्रा में लोगों के दुख दर्द व समस्याएं जानी और राजस्थान सरकार से उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
पदयात्रा में भरत शर्मा का पग- पग पर हुआ स्वागत व अभिनंदन
पदयात्रा मार्ग में करीब 11 जगह स्वागत द्वार लगाए गए और पदयात्रा मार्ग में कांग्रेस नेता भरत शर्मा का जगह जगह फूल मालाओं से एवं साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
पदयात्रा में इन संगठनों के कार्यकर्ता रहे शामिल
इस पदयात्रा में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे।
पदयात्रा सहायक अभियंता कार्यालय विद्युत विभाग, नैनवा रोड के सामने की गली में स्थित शगुन मैरिज गार्डन से दोपहर 2 बजे शुरू हुई जो माटून्दा चौराया, नूतन माध्यमिक स्कूल के सामने होते हुए माटून्दा रोड़ से गैस गोदाम के आगे की गली से इन्द्रा कॉलोनी में से होते हुए नैनवा रोड पर गेट नंबर 6, 5, 4, 3, 2, 1 से होते हुए माटून्दा चौराहा होकर वापस शगुन मैरिज गार्डन में पहुंची, जहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम के तहत निकाली गई पदयात्रा का समापन हुआ।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम के समापन स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भरत शर्मा ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिलाओं, कर्मचारियों, एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग सहित हर तबके के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए राजस्थान में जनकल्याणकारी योजनाएं दी, ताकि राजस्थान के किसी भी व्यक्ति को महंगाई की मार नहीं करनी पड़े। शर्मा ने यह भी कहा की बूंदी विधानसभा में तीन बार से भाजपा का विधायक बनता आ रहा है और दो बार से लोकसभा में सांसद बन रहा है, यहां से चुने गए विधायक अशोक डोगरा व सांसद ओम बिरला ने बूंदी में कोई विकास नहीं किया, केवल घोषणाएं करते रहे, लोगों की समस्याएं नहीं जानी, जीतने के बाद जनता की कोई सुध नहीं ली, बूंदी की इस दयनीय स्थिति के लिए भाजपा विधायक व सांसद जिम्मेदार हैं। इनकी वजह से बूंदी विधानसभा की जनता विकास से मरहूम है। बूंदी से विधायक व सांसद अब जनता से वोट मांगने का अधिकार खो चुके हैं। बूंदी के चहुंमुखी विकास के लिए आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट करना होगा, तभी बूंदी का विकास संभव है। राजस्थान में गहलोत साहब के नेतृत्व में सरकार दोबारा बनेगी।
प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं सत्य व अहिंसा विभाग के जिला संयोजक राजकुमार माथुर ने कहा कि राजस्थान के गांधी अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता के लिए योजनाओं का खजाना खोल दिया है राजस्थान सरकार किसी को भूखा नहीं सोने देगी, ना पैसों की वजह से इलाज के अभाव में किसी को मरने देगी। घरेलू विद्युत कनेक्शन पर 200 यूनिट एवं किसानों को 2000 यूनिट मासिक बिजली मुफ्त मिलेगी। ऐसा मुख्यमंत्री ना पहले कभी आया ना भविष्य में कभी राजस्थान को मिलेगा अशोक गहलोत सही मायने में राजस्थान का गांधी व गरीबों का मसीहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिरधीचंद जैन व पार्षद संदीप देवगन ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन को कार्यक्रम के समापन अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिला मुख्य संगठक महमूद अली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पंकज रॉयल ने किया।