फांसी के फंदे से लटककर कि एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे के निकटवर्ती जैतपुरा ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली l सूचना पर उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबूलाल पुत्र जमनलाल मेघवाल ने आत्महत्या कर ली वहीं मृतक के शव को फंदे से उतारकर उदयपुरवाटी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी घर में रखकर पोस्टमार्टम करवा दिया। मृतक के छोटे भाई ताराचंद ने उदयपुरवाटी थाने में दर्ज करवाई है जिस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला व्यक्ति मंदबुद्धि बताया जा रहे हैं l