माँ शाकम्भरी सेवा समिति सकरायधाम के तत्वाधाम में हॉस्पिटल को वाटर कूलर भेट

मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के सदस्य की अनूठी पहल की चारों और प्रशंसा

आर एस हॉस्पिटल जयपुर को वाटर कूलर किया भेंट

लोगों को चिलचिलाती धूप में ठंडा जल पीने को मिले यही हमारा उद्देश्य…… बाबूलाल सेन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
माँ शाकम्भरी सेवा समिति सकरायधाम के तत्वाधाम में समिति के कमिटी सदस्य बाबूलाल सेन, जयपुर के द्वारा R. S. हॉस्पिटल, राजावास जयपुर में भीषण गर्मी के समय आने वाले मरीजों के लिए वाटर कूलर भेंट कर बहुत ही नेक कार्य किया|
समिति की कोर कमिटी ने बताया कि यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है, इस कार्य से गर्मी के समय हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनो को ठंडा व शुद्व जल मिलेगा|
हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डा. ओम प्रकाश जी जाट ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में मरीजों कि सेवा का कार्य, ईश्वर कि सेवा है, डा. ओम प्रकश जी जाट ने इस कार्य कि बहुत बहुत प्रशंशा कि तथा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया|
इस कार्य के लिए बाबूलाल जी सेन को समिति के सभी भक्तो ने बहुत बहुत धन्यवाद दिया व् आभार जताया.