Bundi: आम आदमी पार्टी शाखा बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
गेंहू की क्वालिटी के नाम पर किसानों को परेशान करना व एम०एस०पी० से कम मूल्यों पर गेंहू की खरीद को लेकर दिया ज्ञापन
बूंदी 20अप्रैल। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर किशन लाल मीणा ने बताया कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात के कारण गेंहू की फसल में भारी-भरकम नुकसान हुआ। किसानों को बहुत नुकसान उठाना पडा। अब किसानों के माल का सिर्फ व सिर्फ गेंहू की क्वालिटी गिरने के नाम पर मण्डी में व्यापारी लूट रहे है। इधर एफ०सी०आई० के कर्मचारी किसानो को परेशान कर रहे है। किसानों की गेहू की ट्रोलियों को वापस भेजा जा रहा है तथा साथ में जो एम०एस०पी० की रेट 2125 /- रुपये तय कर रखी है, इसे भी घटा दिया गया है. यह एफ०सी०आई० की खुली लूट है, जिससे राजस्थान के किसान को भारी पीडा है तथा किसानो का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
किसान फसल में हुई क्षति के कारण आत्महत्या तक करते चले आ रहे है तथा वर्तमान रेट कम कर किसानों को आत्महत्या के लिये मजबूर किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि इस लूट को तुरन्त बन्द किया जावे। बून्दी आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। हम किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे। यदि पांच दिनों में व्यवस्था ठीक नहीं की तो किसानों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करेगी। यदि कोई घटना घटित होती है तो जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।
इस दौरान लोकेश बेरवा भोजाराम हेमराज जगदीश गोपाल राम कैलाश धनराज आदि कई आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे