संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 1 जून, आम आदमी पार्टी बूंदी के प्रभारी वैभव मित्तल ने बताया कि बूंदी की पहचान यहां की बावड़ियों और कुंडों से रही है। पर आज के समय बूंदी की कई बावड़ियों का अस्तित्व खतरे में है। इनको खुर्दबुर्द किया जा रहा है या उनपर अवैध निर्माण किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला संज्ञान में लाना चाहते है। बूंदी शहर में अति प्राचीन बावड़ी श्री पशुपति चंद्र हीरालाल नागर के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में खसरा संख्या 25 गैर मुमकिन बावड़ी के नाम से दर्ज है
उक्त बावड़ी अति प्राचीन एवं पुरातत्व महत्व रखती है इस बावड़ी पर हरजीत कौर पत्नी रविंद्र सिंह जो कि एक ढाबा संचालक है ने बावड़ी पर अवैध निर्माण कर व्यवसायिक दुकान बनाकर बावड़ी का पुरातात्विक स्वरूप बदलने का कार्य कर रही है
अतिशीघ्र बावड़ी पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की कृपा करें और साथ ही बूंदी की सभी बावड़ियों और कुंडों की अभी की वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर जांच की जाये कि उन पर अवैध निर्माण या टूटू-फुट तो नही हुई है।