बूंदी : आप आदमी पार्टी बूंदी जिलाध्यक्ष बने डॉ. किशन लाल मीणा
ब्यूरो चीफ़ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 25 मार्च। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राज्यसभा सांसद व राजस्थान प्रभारी डॉ संदीप पाठक ने डॉ. किशन लाल मीणा को बूंदी जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वहीं जिला सचिव पद पर चिन्नू भाटिया को नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष बनने पर डॉ. मीणा ने कहा की वह संगठन के हित में कार्य करेंगे, कांग्रेस और भाजपा ने जिले की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया है। अब आप पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर विकास के लिए लड़ाई लड़ेगी।
डॉक्टर मीणा के जिलाद्यक्ष बनने पर कार्यकर्तो ने उनका मुंह मिठाकर माला पहनाकर स्वागत किया ।