Bundi:अवैध धारदार हथियार के साथ आरोपी शिवराज गुर्जर गिरफ्तार


बून्दी पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी

बूंदी। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने जिले में हो रही अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल के मार्गदर्शन में तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे इस पर  योगेश चौधारी वृताधिकारी वृत नैनवा के सुपरविजन मे सुभाषचन्द उ.नि. थानाधिकारी थाना नैनवा के नेतृत्व में आज 17-03-23 को  हेमराज हैड कानि. 196 मय जाप्ते ने गशत व अवैध कार्य चैकिंग के दौरान अवैध धारदार हथियार लेकर किसी व्यक्ति के घूमने की मुखबीर सुचना मिलने पर हैड कानि. ने मय जाते ने एन एच 148 डी हाईवे पर सिसोला मोड पर अवैध धारदार हथियार के साथ शिवराज गुर्जर पुत्र राधाकिशन गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी बाढ़ की झोपड़िया जजावर थाना नैनवा जिला बून्दी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है जिस पर मु.न. 101/23 दारा 4/25 आर्मस एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान जारी है।