अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने किया पोषाहार का निरीक्षण
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती ग्राम पंचायत पहाड़िला के शाहवाली ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में श्रीमान आयुक्त एमडीएम जयपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू उमेद सिंह महिला ने पोषाहार का निरीक्षण किया। पोषाहार मीनू में गुरुवार को पोषकतत्वयुक्त खिचड़ी बनाई गई। स्वयं एडिईओ महला ने पोषाहार के समय विद्यालय में बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया तथा विद्यार्थियों को भोजन के हमेशा मीनू के बारे में पूछताछ की गई। पोषाहार के रखरखाव एवं स्टाक देख आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नामांकन बढ़ाने व आवश्यक दिशा निर्देश व सुझाव दिए गए। साथ ही अच्छे कार्य के लिए विद्यालय स्टाफ को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सभी विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा