Kota: कोटा में इंटरलाकिंग सिस्टम का अपर महाप्रबंधक ने किया निरिक्षण
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 11 मार्च ।कोटा मंडल में विगत माह 03 दिनों तक किये गये युद्ध स्तर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामंजस्य से कोटा-सोगरिया का नान इंटरलाकिंग कार्य पूरा किया गया । कोटा-सोगरिया लाइन दोहरीकरण होने से यार्ड में शंटिंग कार्य संरक्षित एवं सुविधाजनक हुई । पश्चिम मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने शुक्रवार को अपने निरिक्षण दौरे में रूट रिले इंटरलाकिंग ( आरआरआई) बिल्डिंग में स्थित डिस्पले यूनिट पर कोटा यार्ड के शंटिंग गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया । साथ ही साथ यातायात एवं सिंगनल विभाग के कर्मचारियों को संरक्षा से कार्य करने हेतु काउंसलिंग किया । आरआरआई में कार्यरत स्टाफ में कार्य सम्बंधित समस्याओं की जानकारी ली एवं तत्परता से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित को निर्देश दिए ।
इस निरिक्षण के दौरान अपर मंडल रेलप्रबंधक आर.आर.के.सिंह, वरिष्ठ संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर हर्षित श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारीगण एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे ।