संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
विश्व तंबाकू दिवस पर अभिभाषक परिषद में अधिवक्ताओं ने ली शपथ।
बूंदी गत 30 मई अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष आनन्द सिंह नरूका ने बताया कि तंबाकू दिवस के अवसर पर राज्य सरकार व विधिक प्राधिकरण के तत्वाधान में तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान संचालित किया जा रहा है उसी के अनुक्रम में आज बार रूम में अभिभाषक परिषद बूंदी के सदस्यों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली परिषद के सचिव मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम सदस्य अंकुर माथुर अधिवक्ता सोहन लाल जैन भूपेंद्र सक्सेना नगेंद्र सिंह हाडा प्रकाश चंद भंडारी शिव तोषनीवाल जगदीश गुप्ता अनुराग शर्मा कृष्ण मुरारी दाधीच पंकज दाधीच उमेश आर्य अशोक मीणा अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे