Kota : लगातार चौथी बार पीसीसी सदस्य बनने के बाद डॉ.इकराम खान का हुआ पटरी पार क्षेत्र में भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 26 फरवरी। पटरी पार क्षेत्र के महात्मा गांधी कॉलोनी क्षेत्रवासियों व काँग्रेस के पार्षद व पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ काँग्रेस नेता डॉ. इकराम खान को लगातार चौथी बार प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश काँग्रेस कमेटी पीसीसी सदस्य मनोनीत करने पर ढोल नगाड़े बजाकर व पटाखे चलाकर साफ़ा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
 स्वागत करने वालो में नगर  निगम के पार्षद रचना शर्मा पार्षद बद्री पटेल पार्षद हुक्म चन्द पार्षद साजिद लाला भाई टॉवर वाले व वक्फ़ कमेटी कोटा के सदस्य नासिर खान दीपक शर्मा अतीक खान श्याम लाल बजरंग लाल गोपी चाचा रमेश गुर्जर गुड्डू शंकर ब्रिजेश कटारा नरेंद्र शर्मा रफ्फू भाईव स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहें ।
पीसीसी सदस्य डॉ. इकराम ने सभी को संबोधित किया व सभी से काँग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिये काँग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ता को घर घर जाकर जनता से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया व स्वागत के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।