गौतम गंभीर के बयान के बाद इस खिलाड़ी का खत्म हो सकता है वनडे केरियर..

जयपुर। साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने वनडे टीम में एक खिलाडी के चुना जाने पर चयनकर्ताओं पर सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं। पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि फिलहाल वेकटेश अय्यर को वनडे टीम में चुने जाने का कोई औचित्य नहीं है। वेंकटेश के वनडे टीम में चुने जाने पर सेलक्टर्स को निशाना बनाया और कहा कि वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) अभी तक मात्र 7 अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं, और इनके आधार पर उन्हें वनडे टीम में चुना जाना ठीक नहीं है।

गौतम गंभीर ने कहा, मेरा मानना है कि वेंकटेश अय्यर फिलहाल वनडे क्रिकेट के लिए परिपक्व नहीं हैं। अभी उन्हें टी20 क्रिकेट ही खिलाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वेंकटेश ने आईपीएल में ओपन किया है और अच्छे रन बनाये हैं। अगर आपको उन्हें वनडे टीम में खिलाना है तो उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी से बात करके उन्हें मध्यक्रम में लिखाया जाना चाहिए। गंभीर ने कहा कि वनडे क्रिकेट एक पूरी तरह से अलग गेंद का खेल है।
वेंकटेश अय्यर का अब तक अंराष्ट्रीय प्रदर्शन
बता दें कि वेंकटेश अय्यर ने साउथ अफ्रीका में अपना वनडे डेब्यू किया। जहां, उन्होंने 2 मैच खेले जिसमें मात्र 24 रन बनाये। वहीं अब तक के 3 T20 अंराष्ट्रीय मैचों में अय्यर ने 128 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाये हैं।
वेंकटेश अय्यर का अब तक आईपीएल प्रदर्शन
वेंकटेश अय्यर Kolkata Knight Riders की तरफ से आईपीएल खेलते हैं। अब तक के 10 आईपीएल मैचों में उन्होंने 128.47 के स्ट्राइक रेट और 37 के औसत से 370 रन बनाये हैं।