मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में "पठान" के खिलाफ मामला दर्ज हुआ

जयपुर।   बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ उनकी आगामी फिल्म 'पठान' के एक गाने में हिंदुओं की "धार्मिक भावनाओं को आहत करने" के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए एक शिकायत याचिका दायर की गई गई है।  मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में मामला दायर किया, जो 3 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगा। ओझा ने बाद में संवाददाताओं से कहा, "फिल्म 'पठान' का गीत 'बेशरम रंग' आपत्तिजनक है और यह हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करता है।"

बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी पठान के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और फिल्म के रिलीज का विरोध होना भी शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाल ही में गाने में दीपिका पादुकोण और अभिनेता शाहरुख खान की पोशाक के रंग पर गुस्सा किया था, इसे "सुधार" करने के लिए कहा था। इंदौर सहित कुछ जगहों पर अभिनेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
वहीं, भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पठान का ​बायकॉट करने और फिल्म को नहीं देखने के लिए लोगों ने अपील की है। सांसद ने कहा कि जो भी हिंदू रक्त होगा यह फिल्म देखने नहीं जायेगा।
बता दें कि पठान फिल्म के ​बेशर्म रंग गाने पर विवाद बढने के के बाद अभिनेता शाहरूख खान भी बडा बयान दे चुके हैं। उन्होने कहा था कि लोग सोशल मीडिया पर नेगटिविटी फैला रहे हैं।