कोटा: मुख्यमंत्री के बजट के बाद बीजेपी चारो खाने चित, आमजन में हर्ष की लहर - हरपाल राणा
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
मुख्यमंत्री के बजट के बाद बीजेपी चारो खाने चित, आमजन में हर्ष की लहर - हरपाल राणा
कोटा 10 फरवरी, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव हरपाल राणा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि राजस्थान के इतिहास में ऐसा ऐतिहासिक बजट पहली बार आया है। युवाओं, किसानों, गरीबों, मजदूरों, उद्योगपतियों, कर्मचारियों, महिलाओ को राहत देने वाला विकासशील बजट बताया। 1 लाख नौकरियों की घोषणा, मुख्यमंत्री चिरनजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को 10 लाख से बड़ाकर 25 लाख तक करना ऐतिहासिक निर्णय, किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली और आमजन के लिए बिजली के बिलों में गहलोत सरकार द्वारा 100 यूनिट फ्री बिजली की राहत दी गई है बोर्ड, निगम और विश्वविद्यालय में ops लागू करने की घोषणा, प्रदेश में नई युवा नीति लागू करना कबीले तारीफ़ है! राजस्थान में विकास की नई नीव रखते हुए जननायक ने यह साबित कर दिया कि वास्तव में जननायक राजस्थान वासियों के सेवक है हमें उम्मीद ही नहीं विश्वास भी है कि गहलोत साहब के नेतृत्व में राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट से बीजेपी चारों खाने चित हो गई! बजट से आमजन में हर्ष की लहर है।