संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
नौरगपुरा के बुढ वाले बालाजी मंदिर में बुधवार को मेला समापन के बाद मेला कमेटी की साधारण सभा का आयोजन किया गया।। अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने की। साधारण सभा में मेले का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। मेले में स्वयं सेवकों, बालाजी की भक्तों एवं दानदाताओं का आभार जताया। मेला कमेटी के कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। मेले में सबसे अधिक 51000 रु का सहयोग करने वाले पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी मनोज घुमरिया खेतड़ी का सम्मान किया गया। इस दौरान मेला कमेटी के पुजारी जगन्नाथ जांगिड़,रोहिताश कुमावत, पहलाद सिंह ध्वज, बनवारी लाल, शीशराम, हंसराज, जयसिंह ,छोटूराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।