जोधपुरा की ढाणी नाथा वाली में कलश यात्रा के बाद शिव परिवार की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

जोधपुरा की ढाणी नाथा वाली में कलश यात्रा के बाद शिव परिवार की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के साथ टैंपू में शिव परिवार की मूर्तियों को रखकर करवाया नगर भ्रमण कलश यात्रा का ढाणियों में जगह-जगह हुआ स्वागत

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के
जोधपुरा की ढाणी नाथा वाली में सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिर में कलश यात्रा के बाद शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दिनेश मीणा जोधपुरा ने बताया कि जोधपुरा गांव के मुख्य सड़क के पास कुए वाले बालाजी मंदिर पर सैकड़ों कलश लेकर महिलाएं पहुंची। कलशो की पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा को रवाना किया गया। इसी के साथ ही टैंपू में शिव परिवार की मूर्तियों को सजा कर कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। कलश यात्रा डीजे की धुन के साथ कलश सिर पर लेकर महिलाएं नाचती गाती मुख्य रास्तों से ढाणी देगाला होती हुई शिव मंदिर ढाणी नाथा वाली में पहुंची। रास्ते में ढाणी के लोगों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। हवन के बाद पंडित सीताराम शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण के द्वारा शिव परिवार की मूर्तियों की जयकारों के साथ प्राण प्रतिष्ठा करवाईं । महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रूडा राम , सुभाष, मोहनलाल, भीषम, किशोर कुमार सैनी, गोरा देवी, मंजू देवी ,मीना देवी, संतोष देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।