बूंदी : अग्रवाल क्रिकेट लीग 2023 का समापन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बून्दी 23अप्रैल - युवा मंडल,अग्रवाल समाज,बून्दी द्वारा समाज की  क्रिकेट प्रतियोगिता "अग्रवाल क्रिकेट लीग 2023" रविवार 23,अप्रैल 23 को चंद्रप्रकाश स्टेडियम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुई । अग्रवाल समाज युवा अध्यक्ष बादल गर्ग ने बताया कि "अग्रवाल क्रिकेट लीग 23" में पहला मैच अग्रवाल पैंथर और अग्रवाल लाइन्स के बीच खेला गया जिसमें टीम अग्रवाल लाइंस कप्तान अनुज अग्रवाल विजेता होकर फाइनल में पहुंची और दूसरा मैच अग्रवाल टाइगर्स  और अग्रवाल जैगुआर के बीच हुआ जिसमें टीम अग्रवाल जैगुआर कप्तान कपिल गोयल  ने बाजी मारी और फाइनल में पहुंची और तीसरा मैच फाइनल अग्रवाल लाइंस और अग्रवाल जैगवार के बीच खेला गया जिसमें प्रथम विजेता अग्रवाल लायन और द्वितीय अग्रवाल जगुआर रही। यूवा सचिव संचित अग्रवाल ने बताया कि Au स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्पॉन्सरशिप में युवा मंडल अग्रवाल समाज द्वारा प्रथम और द्वितीय विजेता टीम को पुरुस्कार वितरण कराया गया साथ ही पंचो अतिथि स्पॉन्सर गुरु प्रकाश ट्रेडिंग कंपनी आनंदी लाल जी अग्रवाल, बूंदी फूड स्टफ अमन जी जिंदल दिल्ली वाले, डॉ. अंकिता अग्रवाल डेंटल ऐण्ड 
कॉस्मेटिक क्लिनिक बूंदी, जिंदल हॉस्पिटल कोटा डॉ दिनेश जिंदल को युवा मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किए गए।  युवा मंडल के खेलकूद प्रभारी अनुज अग्रवाल ने बताया कि  प्रतियोगिता में समाज के संरक्षक सुरेश जी अग्रवाल,अध्यक्ष आनंदीलाल जी अग्रवाल, महामंत्री विमल जी गोयल, मंत्रि लोकेश जी गर्ग, मंत्रि सत्यनारायण गर्ग,  वैश्य महासम्मेलन के चेयरमैन कोमल जी जिंदल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय मंत्री पवन जी अग्रवाल, महेश जी गर्ग पेट्रोल पंप वाले, समाजसेवी अशोक जी गर्ग, राजकुमार जी मंगल, व्यापर संघ अध्यक्ष निरंजन जी जिन्दल, सुरेश जी गर्ग, दिनेश अग्रवाल, राजेश जी गर्ग, विशाल गोयल, सोमेश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल अशीष गुप्ता सहित समाज के कई वरिष्ठजनों ने आकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।  बादल गर्ग के साथ, युवा मंडल के सचिव संचित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनंत गर्ग, खेलकूद प्रभारी अनुज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आयुष गर्ग, व. उपाध्यक्ष जितेंद्र गर्ग, मंत्री निक्की अग्रवाल,नितेश अग्रवाल, अनुज गोयल, नितेश गोयल, अभिनव गर्ग,भारत मंगल सहित समस्त युवाओ ने प्रतियोगिता की सारी जिम्मेदारी संभाली। अंत में युवा अध्यक्ष बादल गर्ग द्वारा सभी स्पॉन्सरों, उपस्थित सभी अतिथियों और समस्त युवा साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।।