अजीत आगरकर बने टीम इंडिया के नये मुख्य चयनकर्ता, चेतन शर्मा की लेंगे जगह
स्पोर्ट्स न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई ने मुख्य चयनकर्ता नियुक्त कर दिया है। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाडी अजीत आगरकर अब इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर होंगे चेतन शर्मा की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले यह पद काफी दिनों से रिक्त चल रहा था। इससे पहले भारत टीम के मुख्य चयनकर्ता का अंतरिम कार्यभारत शिव सुंदरदारस ने संभाल रखा था।
बता दें कि इससे पहले मुख्य चयनकर्ता के रूप में चेतन शर्मा कार्यरत थे लेकिन एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान वे विवादोें से घिर गये जिसके बाद उन्होनें चीफ सलेक्टर के पद से अपना इस्तीफा दे दिया। इस पद के खाली होने के बाद से अभी तक टीम इंडिया के लिए मुख्य चयनकर्ता का पद खाली चला आ रहा था। वहीं कई पूर्व खिलाड़ियों ने कम सैलरी के चलते इस पोस्ट के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। आपको बता दें कि कि चीफ सिलेक्टर को सालाना एक करोड रूपये की सैलरी दी जाती है। वहीं अन्य चयन समिति सदस्योें को 90 लाख रूपये सालाना दी जाती है।
अजीत अगरकर का अंतर्राष्ट्रीय करियर
भारत क्रिकेट टीम के नये चीफ सलेक्टर और पूर्व क्रिकेटर के केरियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 1998 में डेब्यू किया था।
अजीत अगरकर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 26 टेस्ट खेले जिनमें उन्होनें 58 विकेट चटकाए। वहीं अगर वनडे कैरियर की बात करें तो 191 वनडे में आगरकर ने 288 विकेट लिए। इसके अलावा 4 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में भी अजीत आगरकर ने शानदार प्रदर्शन किया था। 42 मैचों में खेलते हुए 29 विकेट चटकाए। अजीत अगरकर ने गेंद के साथ.साथ कई मौकों पर बल्ले से भी कमाल किया। उन्होंने टेस्ट में 571 रन बनाएए वनडे में 1269 और टी 20 में 15 रन बनाए। साथ ही आईपीएल में 179 रन बनाए।