अखिल भारतीय बैरवा महासभा राष्ट्रीय महामंत्री मुंशीलाल कुंडारा व अन्य पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी 17 मई। अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला शाखा बूंदी के प्रधान कार्यालय बाईपास रोड स्थित बाबा रामदेव मन्दिर एवं छात्रावास परिसर में कल देर शाम एक दिवसीय दौरे पर बैरवा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मुंशीलाल कुंडारा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार लाल बैरवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोमाराम व रोडूराम सुलानिया, राजस्थान प्रांत के प्रदेशाध्यक्ष कजोड़मल बैरवा, प्रांतीय महामंत्री एडवोकेट मोहनप्रकाश बैरवा के साथ पधारे। राष्ट्रीय महामंत्री मुंशीलाल कुंडारा व आगंतुक पदाधिकारियों का बैरवा महासभा जिला महामंत्री मोहनलाल बैरवा के नेतृत्व में माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ राष्ट्रीय महामंत्री ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर देते हुए, निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही तथा संघटन की मजबूती के लिए आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक एकता बनाए रखने का उपस्थित कार्यकर्ताओ से आव्हान किया। प्रांतीय अध्यक्ष कजोड़मल ने प्रांतीय व जिला शाखाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की बात कहते हुए चुनाव में स्वयं उपस्थित रहने का आश्वासन दिया, प्रांतीय महामंत्री मोहनप्रकाश ने सदस्यता अभियान के बारे जानकारी दी। प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंगलाल आर्य ने संगठन को सर्वोपरी बताते हुए,कार्यकर्ताओ व महासभा के पदासीन पदाधिकारियों को संस्था हित में निजी स्वार्थों से ऊपर उठ कर कार्य करने के लिए कहा।महामंत्री मोहनलाल बैरवा ने स्वागत भाषण दिया तथा संस्था की वर्तमान गतिविधियों से अवगत करवाया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री मोहनलाल बैरवा, प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंगलाल आर्य, राष्ट्रीय संरक्षक प्रभूदयाल लालावत, प्रांतीय मंत्री हरजीलाल बैरवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर लाल बैरवा, अतिरिक्त महामंत्री फूलचंद वर्मा, उपाध्यक्ष शोपालचंद बैरवा, नैनवां कोषाध्यक्ष नाथूलाल, जिला प्रवक्ता शंकरलाल बैरवा, एडवोकेट उमेश आर्य, एडवोकेट दिनेश लोरतीया,पुजारी रामकरण,कन्हैयालाल बैरवा, प्रहलाद बैरवा सहित अनेक कार्यकता मौजूद रहे।