अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनको बधाई दी और लोगों को मिठाइयां खिलाकर व आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर की
भरतपुर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी और मिठाइयां खिला कर व आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर की । इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज एवं समस्त भरतपुर व राजस्थान बंसी गोरांवित है कि भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुखिया चुना गया क्योंकि 1989 के बाद पहली बार ब्राह्मण समाज के व्यक्ति उक्त पद पर पहुंचा है । इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष सुनील कांत शर्मा ने भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की की राजस्थान के पूर्वी द्वार पर भरतपुर का अब तीव्र गति से चौमुखी विकास संभव हो सकेगा साथ आशा व्यक्त की अब राजस्थान में ब्राह्मण वर्ग एक सूत्र में रह कर और अधिक संगठित रूप से कार्य कर सकेगा ।
इस बैठक में शहर अध्यक्ष गोविंद शर्मा मुरवारा ने प्रधानमंत्री गृहमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने कहा कि और सब ब्राह्मण संगठन संगठित होकर पूर्ण रूप से कार्य कर सकेगा । इस अवसर पर शीतल प्रसाद शर्मा, विकास पंडित, सुनील कांत शर्मा, अनिल शर्मा, डॉक्टर ओपी शर्मा, गोविंद मुरवारा, गोपाल शर्मा, सुशील शर्मा, विपुल शर्मा, श्रीमती रिचा शर्मा, राजेंद्र शर्मा ,राजीव शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, गणेश पाराशर, सतीश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कार्तिक शर्मा, दीपक शर्मा उपस्थित थे ।