अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत)जिला शाखा बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान


 जेल कर्मियों द्वारा 13.01.2023 से अनिश्चित काल के लिए अन्नत्याग (मैस बहिष्कार) करते हुये कर्तव्य का निष्पादन करते हुए 

 वेतन विसंगति के संबंध में हुये समझौते वर्ष 2017 की पालना नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन 


बूंदी 13जनवरी,
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के बैनर तले जिला  शाखा बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
ज्ञापन में बताया की 
वेतन विसंगति के संबंध में हुये समझौते वर्ष 2017 की पालना नहीं होने के कारण जेल कर्मियों द्वारा 13.01.2023 से अनिश्चित काल के लिए अन्नत्याग (मैस बहिष्कार) करते हुये कर्तव्य का निष्पादन कर रहे जेल कर्मियों द्वारा पूरे प्रदेश में अन्न त्याग (मैस बहिष्कार) कर कर्तव्य निष्पादन करने का निर्णय लिया गया है। जेल कर्मियों के साथ प्रदेश स्तर का महासंघ अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासघ (एकीकृत जिला शाखा बूंदी इनकी समस्त मांगों का
समर्थन करता है। बूंदी स्थित कारागृह के समस्त जेल कमी कमिक अनशन पर रहकर दयूटी करते हुये विभाग के उच्च अधिकारियों के सम्मान एवं विभाग के प्रति निष्ठावान रहकर अपनी आवश्यक एवं उचित मांगों के लिए 13.01.2023 से अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के बैनर तले अनिश्चित काल के लिए अन्न त्याग (मैस वहिष्कार करते रहेंगे।
साथ ही मांग की की अनशन पर बैठे कारागृह कार्मिकों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाए