Bundi:शिक्षा से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव - जिला प्रभारी मंत्री

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

चितावा स्कूल के वार्षिक उत्सव में जिला प्रभारी मंत्री ने की शिरकत

बूंदी, 20 जनवरी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती जाहिदा ने शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितावा में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि चितावा स्कूल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियां दो घरों में उजाला करती है। उन्होंने कहा कि खूब पढाई करें, शिक्षा से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। जितनी मेहनत से शिक्षा ग्रहण करेंगे तो देश प्रदेश और समाज का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अधिक से अधिक कताबे पढ़े और ज्ञान प्राप्त करें।
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम विद्यालयी बालिकाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री स्कूली में बच्चों में घुलमिल गई और उनके बीच पहुंचकर उनसे बातचीत भी की। बालिकाओं द्वारा दी गई प्रस्तुति को प्रभारी मंत्री ने भी सराहा। कार्यक्रम में जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष इकरामुद्दीन बबलू, उपखण्ड अधिकारी के.पाटन बलवीर सिंह, तहसीलदार प्रीतम मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर, डीईओ राजेन्द्र कुमार व्यास, चितावा सरपंच पूजा बैरवा, उपसरपंच काली बाई, प्रिसिंपल हुसैन मोहम्मद खान आदि मौजूद रहे।