Bundi: हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में हुआ चहुंमुखी विकास - श्री चांदना

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान
बूंदी, 1 मार्च। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चंादना ने कहा कि  हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र का चंहुमखी विकास हुआ है और विकास का यह क्रम निरंतर जारी है। श्री चांदना बुधवार को हिण्डोली उपखण्ड के देवजी का थाना गांव में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के कैलेण्डर विमोचन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।  
राज्यमंत्री श्री चांदना ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सेवा और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। क्षेत्र में 7 काॅलेजो से निर्धन परिवार के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसानों की सुविधा के लिए कृषि मंडी और खिलाडियों के लिए स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।
उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की गई है। उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में इस क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सड़क सहित ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जिसमें विकास कार्य नहीं हुआ हो। क्षेत्र में हुए चहुमंुखी विकास से आमजन का जीवन आसान हो रहा है।
राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या का एक हजार करोड़ की चम्बल पेयजल परियोजना से स्थाई समाधान हो गया है। आमजन को बेहतर आवागमन के लिए क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे गांवों में भी अब शीघ्र सड़के बनाकर बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया करवाई जाएगी। क्षेत्र में बनाए गए मिनी डेम और एनीकटों से किसानों को सिंचाई तथा ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। साथ ही क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हो रही है। इन कार्यों पर 200 करोड़ की राशि खर्च की गई है।  
श्री चांदना ने कहा कि 76 लाख परिवारों को आगामी एक अप्रेल से 500 रूपये में गैस सिण्लेडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बीमा राशि बढ़ाकर अब 25 लाख रूपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी लेकर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, लक्ष्मण बैरवा, दिनेश शर्मा, रामेश्वर, भवंरलाल मीणा, गोबरी लाल गुर्जर, रामपाल गुर्जर, कमलेश मीणा, श्योजीलाल, सीताराम आदि मौजूद रहे।