Amazon Great Indian Festival सेल अब 3 अक्टूबर से शुरू होगी, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा डिस्कांउट

जयपुर। दिग्गज ई कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न ने पहले ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरूआत 4 अक्टूबर से करने वाली थी लेकिन, अब इस एक दिन पहले शुरू कर देगी। प्राइम यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानि 2 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। यह सेल कितने दिन तक चलेगी अभी इसकी पुष्टी नहीं कि गई है। इस सेल को एक दिन आगे लाने का कारण है फ्लिपकार्ट द्वारा 4 अक्टूबर को बिग बिलियन डेज़ सेल की मेजबानी करना।
ऑफर्स
अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के लिए Amazon ने HDFC बैंक के साथ पार्टनरशिप की है और 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया है। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक डेबिट के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड के लिए भी उपलब्ध होगा। एचडीएफसी बैंक कार्ड का उपयोग करने वाले ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत तत्काल छूट उपलब्ध होगी। इसी तरह, बिग बिलियन डेज़ सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। ​और कंपनी ग्राहकों को फ्लिपकार्ट ने एक्सिस और आईसीआईसीआई कार्ड से खरीदारी करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत तत्काल छूट देगी।

वहीं अगर डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Amazon Xiaomi, Samsung, iPhone, Redmi, Tecno, OnePlus सहित कई अन्य ब्रांडों के स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट देना वाली है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान, Amazon को कुछ फोन लॉन्च भी देखने को मिलेंगे जिनमें iQOO Z5 5G, Samsung Galaxy M52 5G, Xiaomi 11 Lite NE 5G, Oppo A सीरीज स्मार्टफोन और बहुत कुछ शामिल हैं।