Amazon Great Indian Festival जल्द होगी शुरू, डिस्कांउट पर मिलेंगे सभी प्रोडेक्ट्स

जयपुर। ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन जल्दी ही ग्रेट इंडियन सेल आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इस सेल की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तारीख फिक्स नहीं की है लेकिन कंपनी ने हिंट दी है कि वे किन— किन यूजर्स को डिस्काउंट देने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक HDFC कार्ड यूजर्स को मिलेगा 10 प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट इस सेल के दौरान दिया जायेगा। साथ ही ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
कंपनी ने अपनी सेल का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है जिससे पता चलता है कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक्स को डिस्काउंट के साथ बेचा जायेगा।
आधिकारिक टीज़र से यह भी पता चला है कि पुराने और नए दोनों iPhone मॉडल बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। फ्लिपकार्ट ने अभी तक बड़े डिस्काउंट ऑफर का खुलासा नहीं किया है। आने वाले दिनों में Amazon और Flipkart दोनों ही सेल की तारीखों का खुलासा कर सकते हैं।
बता दें कि हर बार की तरर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का पहला दिन प्राइम मेंबर्स के लिए होगा। इस दौरान उपलब्ध डिस्काउंट ऑफर और डील्स प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आप प्राइम मेंबर नहीं हैं तो 329 रूपये का भुगतान करके तीन महिने की प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं। वहीं साल भर के लिए आपको 999 रूपये देने होंगे।
बता दें कि पिछले हफ्ते, फ्लिपकार्ट ने भी बिग बिलियन डेज़ सेल की घोषणा कर चुकी है। हालांकि अभी तारीखों का खुलासा होना बाकी है। इस सेल में भी ऐप्पल, सैमसंग, श्याओमी जैसे ब्रांडों के फोन भारी छूट के साथ उपलब्ध होंगे।