अमित पंघाल और नीतू घंघास मुक्केबाजी में भारत को दिलाया सोना, 15 गोल्ड के साथ तालिका में भारत 5वें नंबर पर

जयपुर। काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में रविवार का दिन काफी शानदार रहा है। आज के दिन भारतीय हाॅकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीता। इसके अलावा स्टार शटलर पीवी सिंधू ने फाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है।

मुक्केबाजी में भारतीय खिलाडियों ने गजब का प्रदर्शन किया। अमित पंघाल ने 51 किग्राा पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल जीता वहीं, 48 किग्रा महिला वर्ग में भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास ने गोल्ड मेडल जीता। काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के अब कुल 15 गोल्ड मेडल हो चुके हैं और पदक तालिका में 5वें स्थान पर कायम है। पंघाल ने 2018 काॅमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था जिसे इस बार स्वर्ण में तब्दील कर दिया। उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को पुरुषों के फ्लाईवेट में 5.0 के फैसले से हराया ।

दूसरी ओर, नीतू ने 2019 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड के डेमी.जेड रेज़्टन को 5-0 हराया। भारतीय मुक्केबाज 21 वर्षीय नीतू का यह पहले राष्ट्रमंडल गेम था। अपने गेम के दौरन नीतू नौ मिनट के दौरान पूरी तरह से नियंत्रण में दिखी जिससे घरेलू मुक्केबाज डेमी.जेड रेज़्टन को को कोई मौका नहीं दिया। नीतू ने बिना कोई प्वांइट गंवाये 5-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया और अपने पहले ही काॅमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।