संवाददाता गौतम के गट्स
जोधपुर
स्माईल वर्ल्ड पीस फाउण्डेशन के स्थापना दिवस पर "मिलते हैं... उर्जा और अनुभव का निरंतर चलने वाला अभियान " के तहत "एक शाम सुर और साज़ के नाम " कार्यक्रम आज किंग्स हास्पिटल में आयोजित हुआ | जिसमें वरिष्ठ कवि एवं गीतकार श्री सत्यदेव सवितेन्द्र जी ने 'कल फिर हम आयेंगे कुछ सपने लायेंगें' ,अब कैसे मान लें, तुमको पहचान लें .... ' बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति दी | साथ ही युुवा गीतकार तथा आकाशवाणी उद्घोषक मधुर परिहार जी ने अपने गीत ' मुहब्बत भरा गीत गाने चली हूं सुरों की मै महफिल सजाने चली हूं', 'धार पे तलवार के तुम्हें चलना हैं... ' इत्यादि से बेहतरीन समा बांधा | किंग्स हास्पिटल के निदेशक एवं आई. एम. ए. जोधपुर के सचिव डॉ० सिद्धार्थ लोढ़ा जी एवं डॉ० कवीन्द्र माथुर जी ने मंच का संचालन किया | सर्वप्रथम सर्व धर्म प्रार्थना संस्था सचिव नीरू हजारिका ने किया | सत्यदेव सवितेन्द्र जी का सम्मान पूर्व पुलिस अधिकारी एवं साहित्यकार श्री घेवर सारस्वत एवं एडवोकेट लियाकत अली ने माला, कलम और संस्था की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया | मधुर परिहार जी का डॉ० संगीता लोढ़ा एवं साहित्यकार कौशल्या अग्रवाल ने सम्मानित किया | डॉ० सिद्धार्थ लोढ़ा का सम्मान एडवोकेट अमर सिंह चौधरी एवं हेमंत परमार ने किया | अंत में संस्था सचिव ने आभार व्यक्त किया | निम्न अतिथियों एवं साहित्यकारों की उपस्थिति रही - साहित्यकार फतेह सिंह भांति , संदीप मित्तल, अरूण कश्यप, चन्द्रशेखर जैन, कबीर गांधी अरस्तु , सुयस लोढ़ा , इत्यादि की उपस्थिति रही |