लोहार्गल में एनीकट का हुआ उद्घाटन

संवादाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।

राजीव गांधी जल संचय योजना के अंतर्गत बनेगा एनीकट
लोहार्गल धाम में वन विभाग के द्वारा सूरज का बाग नला में डेम का उद्घाटन किया गया l उद्घाटन लोहार्गल पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य महाराज ने किया l इस दौरान पीठाधीश्वर महंत अवधेश आचार्य महाराज ने बताया कि इस डैम से आसपास के वन्यजीवों को पेड़ पौधों को लाभ प्राप्त होगा l रेंजर रणवीर सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एनीकट राजीव गांधी जल संचय योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा जिसकी स्वीकृत राशि साढ़े सात लाख रुपए होगी l इस दौरान रेंजर रणवीर सिंह ,इंदर शर्मा ,ठेकेदार फुला राम, वनपाल गिरधारी लाल, नारू राम इत्यादि मौजूद रहे ,l