Bundi: पशुपालन विभाग का जिला स्तरीय अवेयरनेस शिविर का आयोजन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी, 10 फरवरी।एस्केड योजनान्तर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय अवेयरनेस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 54 पशुपालकों को उन्नत पशुपालन, तकनीकी, पशु पोषण, आवास तथा मौसमी बीमारी से बचाव के साथ विभागीय योजना, पशु बीमा, टीकाकरण, उष्ट्र विकास योजना, राष्ट्रीय निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान योजना, नेशनल लाईव स्टाॅक मिशन अन्तर्गत ऋण, एनएडीसीपी के तहत एफएमडी टीकाकरण एवं पशुओं के विभिन्न प्रकार की बीमारियों के निदान के लिए मलमूत्र, खून आदि की जांच के बारे में जानकारी दी गई।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. कन्हैया लाल युगल केे द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एस्केड प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न व्याख्याता डाॅ. ओम प्रकाश मीणा उपनिदेशक, डाॅ. राजीव सिन्हा वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. शंकर लाल मीणा, डाॅ. पंकज गुप्ता, डाॅ. सतीश शर्मा द्वारा पशुपालकों को अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी गई। शिविर में पशुधन सहायक सुनीता सैन, नीतू शर्मा एवं कनिष्ठ सहायक कंवर सिंह उपस्थित रहे।