Asia Cup फाइनल में कप्तानी से नाराज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने Babar Azam की लगाई क्लास

जयपुर। एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान की हार पर चौतरफा आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में अपनी "नकारात्मक" कप्तानी के लिए बाबर आजम की आलोचना की। बॉस न्यूज पर एक चर्चा में, मोइन ने बताया कि बाबर आज़म को आक्रमककप्तानी करनी चाहिए थी। जब श्रीलंका ने पहले 10 ओवरों में पांच विकेट खो दिए थे उस समय बाबर को श्रीलंकाई पारी का जल्दी अंत करने के लिए अपने स्ट्राइक गेंदबाजों को गेंदबाजी करनी चाहिए थी। श्रीलंका के 8.5 ओवर में 58/5 विकेट गिर गए थे लेकिन वाबजूद इसके उन्होंने 170 रन बना दिए। जिसका मोइन ने बाबर पर पूरी तरह से आरोप लगाया।

मोइन ने भानुका की तारीफ करते हुए "जिस तरह से श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर वापसी की और राजपक्षे ने जिस तरह खेला, मुझे लगता है कि यह एक सराहनीय प्रदर्शन था और मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। मोइन ने कहा "मुझे लगता है कि जब पाक को पार्ट टाइम गेंदबाज ने विकेट दिलाया तो उन्हें बैक करना चाहिए था और एक स्लिप के जाना चाहिए था।

 मोइन ने कहा "पता नहीं क्यों वह(Babr Azam) मैच को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। उसने (बाबर) डेथ ओवरों के बारे में सोचना शुरू कर दिया होगा। जब आप नकारात्मक होने लगते हैं, तो आप योजना नहीं बना सकते हैं। जब आप सकारात्मक होते हैं तो आप आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। इसलिए मैं लगता है कि हम श्रीलंका के हाथों में आक्रमण करने के लिए मैदान तैयार नहीं कर रहे थे और हमारे स्ट्राइक गेंदबाजों को गेंदबाजी कर रहे थे जब हमारे पास ऊपरी हाथ था।