कोटा 08 फरवरी, कोटा मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने तुगलकाबाद स्थित विद्युत लोको शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने इंजनों के रखरखाव, विभिन्न उपकरणों को और कलपुर्जों की जाँच की। साथ ही साथ कंप्रेसर, बोगी और पैंटोग्राफ सेक्शन का निरीक्षण किया।
विद्युत लोको शेड, तुगलकाबाद के वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर वांछित खरे ने लोको के पेंटाग्राफ से संबंधित नवाचार कार्य के बारे में जानकारी दी । शेड द्वारा हाइ रीच पेंटोग्राफ की कार्बन स्ट्रिप को मोडिफ़ाई कर यूनिवरसल टेंप्लेट तैयार किया है जिससे दोनों ही कार्बन स्ट्रिप इंटेरचंगबले (interchangable) हो जाएंगी।
इससे रेल को प्रति कार्बन स्ट्रिप रूपये 20,000 /- की बचत होगी।
साथ ही शेड ने स्मार्ट लोकोमोटिव की तरफ की दिशा में "wireless online remote temperature monitoring system" की पहल की है जिससे ट्रैक्शन मोटर का तापमान सॉफ्टवेर टूल एवं सॉफ्टवेर के माध्यम से शेड में रेमोटेली देखा जा सकेगा ।
इससे रेल्वे axle lock के फ़ेल्युर से बच सकेगी । जिससे रेल्वे को लगभग प्रति केस 70 लाख की बचत हो सकेगी ।
इस नए कार्य से रेलवे को सालाना करीब एक करोड़ रुपए की बचत होगी। मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों इनोवेशन कार्य के लिए पेंटोग्राफ तथा टीएम सेक्शन को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की।