माॅडल स्कूल हिंडोली के एनसीसी के एएनऔ रामेश्वर बैरवा 45 दिन की करेंगे ट्रेनिंग

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान


माॅडल स्कूल हिंडोली के एनसीसी के एएनऔ रामेश्वर बैरवा 45 दिन की करेंगे ट्रेनिंग


हिंडोली । कस्बे के माॅडल स्कूल के व्याख्याता और एनसीसी ऑफिसर रामेश्वर बैरवा का चयन देश के चयनित 260 ऑफिसर में हुआ है! ये सेना के ट्रेनिंग एकेडमी काम्पटी महाराष्ट्र में 45 दिन की ट्रेनिंग लेंगे! एन सी सी राजस्थान डायरेक्टरेट जयपुर के माध्यम से चयनित असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर रामेश्वर बैरवा का 14 RAJ BN NCC KOTA यूनिट से 2 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाली PRCN प्रशिक्षण ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी कैम्पटी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे! श्री बैरवा वर्तमान में मॉडल स्कूल में व्याख्याता के साथ साथ असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर के रूप में भी सेवा दे रहे है आज इन्हे विद्यालय समय पश्चात प्रशिक्षण स्थल के लिए कार्यमुक्त किया गया यह जानकारी प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र कुमार निर्मल ने दी |