Bundi : दिन दहाडे घर में घुसकर चोरी करने वाले नकबजन को किया गिरफ्तार

नकबजन विष्णु जांगिड के द्वारा चुराया गया माल किया बरामद

बूंदी । पुलिस अधीक्षक जय यादव के आदेश की पालना में अति. पुलिस अधीक्षक बून्दी  किशोरीलाल के निर्देशन में वृताधिकारी वृत हिण्डोली  सज्जन सिंह आरपीएस के सुपरविजन में  रमेशचन्द मेरोठा उ.नि. थानाधिकारी थाना दबलाना द्वारा गठीत द्वारा  24.03.2023को फरियादिया शमा परवीन पत्नी आशिक मोहम्मद उम्र 32 वर्ष निवासी अलोद पुलिया डाबला रोड ने थाना पर रिपोर्ट पेश की कि मेरे घर से 19.03.23 को दिन में 1 बजे करीबन मेरे पडोसी विष्णु पुत्र खेमराज जांगिड निवासी देई हाल अलोद पुलिया डाबला रोड ने मकान में घुसकर मेरे कमरे की आलमारी से 65 हजार रुपये चुरा लिये है । इत्यादी पर मुक.न. 77/23 धारा 454, 380 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। दोराने अनुसंधान गठित टीम द्वारा मुल्जिम विष्णु जांगिड को काफी प्रयासो के बाद तलाश कर दिनांक 08.04.23 को गिरफ्तार कर माल मसरुका बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी

विष्णु जांगिड पुत्र खेमराज जांगिड निवासी देई हाल अलोद पुलिया डाबला रोड थाना दबलाना जिला बून्दी