जयपुर। एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को कडे मुकाबले में पांच विकेट से हराकर बडी जीत दर्ज की है। हार्दिक पांड्या ने जहां 33 रन की पारी खेली और 3 विकेट लिए। जडेजा ने भी 35 रनों की उपयोग पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो हार्दिक पांड्या और भुवनेश्व कुमार रहे हार्दिक ने आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज को छक्का लगाकर यह मैच जिताया।
मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब कप्तान रोहित शर्मा आलराउंडर रविंद्र जडेजा पर भडक गये। दरअलस, बात मैच के 18 वें ओवर की है जब भारत को 18 गेंदों पर 32 रनों की जरूरत थी। 18 वां ओवर डालने आये नसीम शाह की पहली गेंद वाइड रही जिसके बाद अगली गेंद पर जेडजा ने शानदार चौका जडा। अब भारत को 17 गेंदों पर 27 रनों की जरूरत थी। इसके बाद रविंद्र जडेजा बडा हिट लगाने के चक्कर में नसीम शाह की लगातार तीन गेंदों पर शाॅट लगाने से चूक गये और ऐसे समय पर तीन डाॅट बाॅल भारत को महंगा पडने वाली थी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा उन पर भडक गये और मैदान पर दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत के जरिए आराम से खेलने का मैसेज पहुंचाया। हालांकि जडेजा ने पांचवी गेंद पर शानदार छक्का जडा जिससे सभी भारतीय खिलाडी और दर्शक खूशी से झूम उठे।
रविंद्र जडेजा 20वें ओवर में छक्का मारकर टीम को जिताने के चक्कर में आउट हो गये। जडेजा ने 35 रनों की पारी खेली और भारत की जीत में अहम योगदान दिया।हार्दिक पांड्या को मैन आफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। खराब फाॅर्म से गुजर रहे विराट ने अपनी पारी में तीन चैके और एक छक्का लगाया।