जयपुर न्यूज़ डेस्क। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। यह एशिया कप टी 20 प्रारूप में खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जायेंगे। 27 अगस्त से लेकर सितम्बर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एशिया की 6 टीमें भाग लेंगी।
भारत के लिए अच्छी खबर ये ये है की टीम के वरिष्ठ सलामी बल्लेबाज और पहली पसंद उप.कप्तान केएल राहुल अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। केएल राहुल टीम में वापिस करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, चोट के कारण टीम से बहार चल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी अब फिट हो गये हैं और उन्हें भी एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में चुने जानें की पूरी संभावना है।
अब देखने वाली बात ये रहेगी की चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति 15 सदस्यीय टीम में किन किन खिलाडियों को मौका देगी। चयनकर्ताओं के लिए यह एक सरदर्द बना हुआ है। पिछले कई टी 20 मैचों में केएल राहुल की अनुपस्थिती में कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आये हैं। अगर केएल राहुल टीम में लौटते हैं तो एशिया कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ आयेंगे।
सूत्रों के मुताबिक केएल राहुल टी 20 में हमेशा एक विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध रहेंगे । जहां तक विराट कोहली का सवाल है तो सूत्रों का मानना है कि वे खराब फॉर्म के बावजूद टीम में नंबर तीन पर बने रहेंगे। क्योंकि विराट कोहली एक मास्टर बल्लेबाज हैं। सूर्या और ऋषभ विशेषज्ञ मध्य क्रम के बल्लेबाजों के रूप में खेलने के लिए तैयार हैं। नंबर 6 एवं नंबर 7 पर दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर में कौन टीम में जगह बना जायेगा ये देखना दिलचस्प होगा। विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और ईशान किशन में से किस खिलाडी का 15 सदस्यीय टीम में चयन होगा यह भी एक सर दर्द बना हुआ है।
गेंदबाजी में दीपक चाहर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में वापसी करेंगे। पूरी संभावना है कि एशिया कप के लिए जाने वाली टीम का भी हिस्सा होंगे। सूत्र के मुताबिक दीपक चाहर चोटिल होने से पहले टीम के रेगुलर बाॅलर थे वे उचित मौका का हकदार हैं। इसलिए उन्हें भुवनेश्वर कुमार के बैकअप के लिए टीम में चुना जाना तय लग रहा है।
हर्षल पटेल फिलहाल चोटिल हैं उनका सलेक्शन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। जहां तक ऑफ स्पिनर की स्थिति का सवाल है वाशिंगटन सुंदर को टी 20 विश्व कप के लिए नहीं माना जाएगा क्योंकि टीम प्रबंधन रविचंद्रन अश्विन के साथ रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल के अनुभव के साथ आगे बढ़ना चाहता है। इसी तरह मोहम्मद शमी को सूचित किया गया है कि उनके नाम पर केवल टेस्ट और वनडे के लिए विचार किया जाएगा।
भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार हो सकती है
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।
बैक-अप पेसर: अर्शदीप सिंह/आवेश खान/दीपक चाहर/हर्शल पटेल।
बैक-अप स्पिनर: अक्षर पटेल/कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई।