जयपुर। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रही है। जोकि दुबई में आयोजित होने वाला है। भारतीय दल रवानी के लिए पूरी तरह तैयार है। एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा इसके लिए टीम के सभी खिलाड़ी 18 अगस्त को बेंगलुरू स्थित एनसीए पहुंचें चुके हैं। और आज यह फिटनेस टेस्ट होगा।
इस फिटनेस टेस्ट से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों को गुजरना होगा। बता दें कि इसके 3 दिन बाद 23 अगस्त को टीम दुबई के लिए रवाना हो जाएगी। वही एशिया कप में चुने गए कुछ खिलाड़ी जिंबाब्वे दौरे पर हैं जिनमें दीपक हुड्डा और आवेश खान का नाम शामिल है। ये दोनों खिलाड़ी जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद सीधे दुबई पहुंचेंगे। बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम जिंबाब्वे दौरे पर है जो कि कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में वनडे सीरीज खेल रही है।
इस दौरे से नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, भुवनेशर कुमार जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। एशिया कप में भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है जो कि एक हाई वोल्टेज मैच होगा इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।