जयपुर। एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में बुधवार को एक रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अफगानिस्तान की हार के साथ भारत की उम्मीदें भी टूट गई और भारत अब एशिया कप की दौड से पूरी तहर बहार हो गया है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई।
पाकिस्तान ने पहले टाॅस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को तेज तर्रार शुरूआत दी। अफगान के ओपनर बल्लेबाजों ने 3.5 ओवर में 36 रन जोडे। अफगानिस्तान ने पूरे 20 ओवर में छः विकेट खोकर 129 रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे अधिक रन इब्राहित जादरान ने 35 बनाये।
130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज बाबर आजम को तेज गेंदबाज फजल फारूकी पहले ही ओवर में पैवेलियन भेज दिया। बाबर आजम अपना खाता भी नहीं खोल पाये। एक समय पाकिस्तान की टीम अच्छी स्थिती में थी और आसानी से मैच जीतती हुई नजर आ रही थी लेकिन अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को मैच में वापिस ला दिया। स्थिती ये हो गई अफगानिस्तान को अंतिम ओवर में जितने के लिए मात्र एक विकेट की जरूरत थी और पाकिस्तान को 11 रनों की। ऐसे मेें पाकिस्तान तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहली दो गेंदों पर दो छक्के जमाकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया।