जयपुर। आज 15 अगस्त 2022 को भारत अपना आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। लेकिन आज से ठीक दो साल पहले 15 अगस्त 2020 को भारत के महान खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा करके लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड दिया था। महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से तो पहले ही संन्यास ले चुके थेए लेकिन इसके बाद उन्होंने वनडे और टी 20 को भी अलविदा कह दिया था।
आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने संन्यास की घोषणा की थी। धोनी ने वीडियो कैप्शन में लिखा था कि आप सभी का प्यार और सहयोग देने के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अमिताभ बच्चन की फिल्म के गाने पल दो पल का शायर बैकग्रांउड लगाया था।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एक ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिन्हों तीनों आईसीसी ट्रॉफी दिलाने का काम किया। धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 350 मैचों में 10773 रन बनाए। जिसमें धोनी 10 शतक बनाये हैं। और 73 पचासे जडे हैं। धोनी के टी 20 अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में अब तक 98 मैचों में 1617 रन बनाए हैं। टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्धशतक के साथ 4876 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए महान फिनिशर और सफल विकेटकीपर भी रहे ।