AUS vs NZ: स्टीव स्मिथ (61) रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने नयूजीलैंड को दिया 196 रनों का लक्ष्य

जयपुर। आस्ट्रेलिया और न्यजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कैज़ली स्टेडियम, केर्न्स में खेला जा रहा है। जहां आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 195 रन बनाये हैं। ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ के 61 रन और मिशेल स्टार्क 38 एडम ज़म्पा 16 और जोश हेज़लवुड 23 की उपयोगी पारियों की बदौलत 195 रनों के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचने में कामयब रहा है। जब स्मिथ का विकेट गिरा तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 117 रन पर 8 विकेट था। लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने मेहमान गेंदबाजों सावधानी से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को 200 रन के करीब पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के एक समय 54 रनों पर 5 विकेट गिर चुके थे। लेकिन बाद में बाद स्मिथ और मैक्सवेल ने 49 रन की साझेदारी की थी। इसके थेडे बाद ही मैक्सवेल ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एक प्रयास को आगे बढ़ाया और मार्टिन गुप्टिल ने एक अच्छा डाइविंग कैच लपका। 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच जहां दूसरे ओवर में डक पर आउट हुए वहीं डेविड वार्नर इसके तुरंत बाद 5 रन पर आउट हो गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट मैट हेनरी ने लिए। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने मार्नस लाबुस्चगने और मार्कस स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू आउट करके मेजबान टीम की कमर तोड दी और टीम का स्कोर 26 रन पर 4 विकेट कर दिया। स्मिथ का साथ देने आये विकेटकीपर को मिशेल सेंटनर ने तब एलेक्स कैरी को स्टंप करवाकर मेजबाज टीम को पांचवा झटका दिया। इसके बाद हेनरी ने अपना तीसरा विकेट लिया। हेनरी ने एबट को आउट किया।
इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने के लिए गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच के जीत के हीरो रहे कैमरन ग्रीन इस मैच में चोट के कारण बहार हो गये। उनकी जगह टीम में सीन एबॉट को खिलाया गया।